Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में ठंड को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, इस दिन पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

पंजाब में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में शीतलहर (कोल्ड वेव) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ठंड के साथ-साथ कई इलाकों में घनी धुंध भी देखी जा रही है।

फरीदकोट रहा सबसे ठंडा स्थान
राज्य में ठंड का सबसे ज्यादा असर फरीदकोट में देखने को मिला है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खासकर जालंधर और चंडीगढ़ की हवा काफी प्रदूषित दर्ज की गई है।

इन 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज विशेष रूप से राजस्थान से सटे जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। जिन 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है, जिसमें जालंधर,फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा और मानसा शामिल है।

वेस्टर्न डिस्टरबैंस का असर और पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवा का एक चक्रवात (Cyclonic Circulation), जो पहले हरियाणा के पास था, अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ गया है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 5 दिसंबर 2025 से एक नया, लेकिन हल्का पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। हालांकि, आज राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218585

Share this Post