Sat, 02 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

फिरोजपुर में रेंट कलेक्टर 3 लाख रिश्वत लेता गिरफ्तार, जमीन का कब्जा दिलाने मांगे थे पैसे

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) की टीम ने फिरोजपुर के जीरा स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इकबाल को 3 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रैप लगाकर पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जमीन का कब्ज़ा दिलाने के लिए मांगी थी रिश्वत
यह शिकायत जिला फिरोजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा जीरा के एक निवासी ने दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि आरोपी रेंट कलेक्टर मोहम्मद इकबाल वक्फ बोर्ड जीरा द्वारा दी गई जमीन का कब्ज़ा दिलाने के बदले में उससे ₹5 लाख 40 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी पहले ही रिश्वत की पहली किश्त के रूप में ₹70,000 की टोकन मनी ले चुका था।

विजिलेंस ने जाल बिछाकर दबोचा, सरकारी चेक भी बरामद
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मोहम्मद इकबाल को तब रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर 3 लाख ले रहा था। छापेमारी के दौरान, विजिलेंस टीम ने आरोपी के कार्यालय से वक्फ बोर्ड जीरा के नाम से जमा किए गए 2.98 लाख की सरकारी फीस और किराए से संबंधित चेक भी बरामद किए हैं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज रिश्वतखोरी के इस मामले में रेंट कलेक्टर मोहम्मद इकबाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत VB थाना EOW, लुधियाना रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


44

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155680