Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में नगर निगम मुलाजिमों की हड़ताल, श्रीराम चौक पर दिया धरना, ट्रैफिक जाम

जालंधर नगर निगम के अधीन काम करने वाले सफाई सेवकों ने सोमवार को श्रीराम चौक में धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते शहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भर्ती के वादे पूरे न होने पर नाराजगी
सफाई सेवक यूनियन के प्रधान मट्टू ने बताया कि सरकार ने चुनाव के दौरान 1132 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर कई बार सरकार से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर टाल दिया गया।

कैबिनेट मंत्री और मेयर से भी हो चुकी है बात
मट्टू ने बताया कि उनकी टीम कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के सामने भी अपनी समस्या रख चुकी है, लेकिन समाधान नहीं मिला। मेयर से भी कई बार बातचीत हुई है, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि मामला चंडीगढ़ में लंबित है।

मांगें पूरी होने तक कामकाज बंद
यूनियन का स्पष्ट कहना है कि जब तक सरकार सफाई कर्मचारियों की भर्ती और अन्य मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक वे सफाई कार्य नहीं करेंगे। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर मुद्दों को लटकाए रखती है, जिससे बार-बार धरने और प्रदर्शन करने पड़ते हैं और शहरवासी परेशान होते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260025

Share this Post