Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राकेश राठौर ने गुरु नानकपुरा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चिंतपूर्णी के लिए रवाना की बस

जालंधर 29 नवंबर (सोनू)  : गुरु नानकपुरा वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन सनी शर्मा एवं अध्यक्ष राजन शर्मा द्वारा माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने लिए मोहल्ला वासियों के लिए बस को मुख्य मेहमान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व में राकेश राठौर ने नारियल फोड़ कर रवाना किया गया।

राकेश राठौर ने कहा कि माता चिंतपूर्णी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए सोसाइटी द्वारा की गई व्यवस्था सराहनीय है। उन्होंने सोसाइटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा को रवाना किया और कहा कि माता चिंतपूर्णी की कृपा सभी पर बनी रहे।
राकेश राठौर ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है। राकेश राठौर ने सोसाइटी के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि वे हमेशा समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य करते  रहते हैं।
बस में सवार श्रद्धालुओं ने भी राकेश राठौर का आभार व्यक्त किया और माता चिंतपूर्णी की यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पबी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, गुरु नानकपुरा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजन शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, नितिन बहरोल, वे अन्य उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post