Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के इस इलाके में पुलिस की रेड, वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर के इस इलाके में पुलिस की रेड, वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : फगवाड़ा गेट में घर के अंदर चल रहे दड़े-सट्टे के अड्डे पर थाना 3 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दड़े-सट्टे की पर्चियां और नकदी बरामद की है। आरोपी हरजीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी रस्ता मोहल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना 3 के प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरदीप सिंह पहले दुकान पर दड़े-सट्टे का काम करता था लेकिन लगातार पुलिस वहां रेड कर रही थी जिसके कारण आरोपी वहां से दुकान छोड़ गया लेकिन अब उन्हें सूचना मिली थी कि हरजीत फगवाड़ा गेट में स्थित एक घर में दड़ा-सट्टा खिलवा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए उक्त घर में रेड करके दड़ा-सट्टा खिलवाते हुए रंगे हाथ हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 1200 रुपए और दड़े-सट्टे की पर्चियां बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में इस तरह का कोई अवैध काम नहीं करने दिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254549

Share this Post