Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिना काफिले, बिना सुरक्षा… अकेले बस अड्डे पहुंच गए CM मान! छापे में खुली कई बड़ी कमियां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तड़के करीब 3.30 बजे कुराली बस अड्डे पर अचानक निरीक्षण किया। उनके इस सरप्राइज विजिट ने यात्रियों से लेकर कर्मचारियों तक सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान CM मान बिना किसी काफिले, सुरक्षा दल या पूर्व सूचना के अकेले ही बस अड्डे पहुंचे। उनके इस कदम से न सिर्फ प्रशासन चौंक गया बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों में भी खलबली मच गई।

सफाई से लेकर सुविधाओं तक की जांच
मुख्यमंत्री ने बस अड्डे की सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं, यात्रियों की समस्याओं और परिवहन सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं, जिन पर उन्होंने वहीं मौके पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किए। CM मान ने बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सीधे सुने। अचानक हुई इस चेकिंग के बाद परिवहन विभाग में हलचल तेज हो गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234227

Share this Post