Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Fast Track पोर्टल का शुभारंभ अब लोग घर बैठे, उठा पाएंगे सुविधाओं का लाभ, कैसे पढ़ें पूरी खबर

Fast Track पोर्टल का शुभारंभ

अब लोग घर बैठे, उठा पाएंगे सुविधाओं का लाभ, कैसे 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में फास्ट ट्रैक पोर्टल 2.0 का औपचारिक उद्घाटन किया। सरकार का दावा है कि इस नए संस्करण के लॉन्च होने के बाद अब पंजाब के नागरिकों को करीब 173 सरकारी सेवाएं घर बैठे ही उपलब्ध हो सकेंगी। राज्य सरकार इसे ई-गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है, जिसका लक्ष्य सरकारी दफ्तरों में लगने वाली अनावश्यक भीड़ को कम करना और आम लोगों के लिए सेवाओं को आसान बनाना है।

मुख्यमंत्री मान ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह पोर्टल जनता के सुझावों और फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे थे, जिसमें उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और समय की बचत हो। इसी को ध्यान में रखते हुए फास्ट ट्रैक पोर्टल 2.0 को जनता के लिए शुरू किया गया है।

मान ने कहा, अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कई बार नागरिकों को मामूली कामों के लिए भी घंटों इंतज़ार करना पड़ता था। यह पोर्टल लोगों की उसी परेशानी को खत्म करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मान ने पिछली सरकारों पर भी तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जो काम उनकी सरकार कर रही है, वे सभी काम पिछली सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन कभी प्रयास ही नहीं किया गया। मान के अनुसार, राज्य के पास हमेशा संसाधन थे, लेकिन उनका सही उपयोग नहीं किया गया, जिसका नुकसान जनता को भुगतना पड़ा।

मान ने कहा, हमारी सरकार ने उन साधनों का इस्तेमाल सही तरीके से किया है जिन्हें पिछली सरकारों ने कभी उपयोग में ही नहीं लाया। जनता को सुविधाएँ देना हमारी प्राथमिकता है और यह पोर्टल उसी दिशा में बड़ा कदम है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256483

Share this Post