Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस ने Blackmailing के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश

पुलिस ने Blackmailing के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश


पुलिस ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 4 आरोपियों को नामजद किया, जिनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इर आरोपी महिला फरार बताई जा रही है। पूरा मामला बरनाला से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने  संदीप सिंह निवासी मानसा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।  

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर कौर निवासी संगरूर, हरसिमरन प्रीत सिंह निवासी बरनाला, भोला सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है और फरार महिला की पहचान सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। इस संबंधी  जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी सतवीर सिंह और सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें संदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। संदीप सिंह ने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्यों ने उसके पिता गुरजंट सिंह को बंधक बनाकर उनसे पैसों की मांग की है। पुलिस ने जब इस मामले में की जांच की तो सामने आया कि पीड़ित गुरजंट सिंह की आरोपी महिला राजवीर कौर के साथ पहले से ही जान पहचान है, जिसका फायदा उठकर महिला ने अपने जाल में फंसाया। 

वहीं जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने खुड्डी रोड पर स्थित सुखविंदर कौर और उसके बेटे के घर को ब्लैकमेलिंग रैकेट का अड्डा बनाया हुआ था। आरोपी भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे और उनसे पैसों की मांग करते थे। आरोपी पहले लोगों से दोस्ती करते थे और उनकी निजी जानकारी का इस्तेमाल करके उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 हजार नकदी, एक बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256483

Share this Post