Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

प्ले वे स्कूल टीचर ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा, मौत जांच में जुटी पुलिस  पढ़ें पूरी खबर 

प्ले वे स्कूल टीचर ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा, मौत

जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : दयानंद चौक के पास शिव नगर में शुक्रवार रात प्ले वे स्कूल टीचर ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करतारपुर की रहने वाली 20 वर्षीय सानिया के रूप में हुई है और वह पिछले एक महीने से शिव नगर किराए के मकान में रह रही थी। थाना सात की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

मकान मालकिन सोनम ने बताया कि सानिया उसके साथ अर्बन स्टेट के पास एक प्ले वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। सानिया को घर करतारपुर आने जाने में घर दूर पड़ता है। वह जालंधर में ही रहना चाहती है और उसने एक महीना पहले ही अपने मकान की तीसरी मंजिल में उसे कमरा किराए पर दिया था। उसने बताया सानिया रोजाना शाम को सात बजे घर आती थीं लेकिन शुक्रवार रात करीब नौ घर आई। उससे बातचीत की और उसके बेटे को स्कूल से मिले प्रोजेक्ट बनाने के लिए डाक्यूमेंट साथ लेकर ऊपरी मंजिल पर चली गई। सोनम ने बताया कि कुछ देर बाद सानिया की सहेली का काल आई कि उसकी मां काल कर रही है लेकिन सानिया काल नहीं उठा रही आप ऊपर जाकर उसे मैसेज दे या बात करवा दे। उसने करीब 9.50 पर ऊपर जाकर देखा तो सानिया फंदा से लटक रही थी, जिसे देखकर नीचे गली में आ गई। उसने इलाका वासियों को इकट्ठा कर हादसे के बारे में बताया। उन्होंने सानिया के पारिवारिक सदस्यों से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी ने उठाया नहीं। घर के बाहर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद थाना सात के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया और जांच में जुट गई।


31

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147281