Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

डीजीपी स्पेशल गुरप्रीत दिओ व सीपी धनप्रीत कौर का निरीक्षण, अस्पताल में शुरू होगा काउंसलिंग सेंटर पढ़ें पूरी खबर 

डीजीपी स्पेशल गुरप्रीत दिओ व सीपी धनप्रीत कौर का निरीक्षण, अस्पताल में शुरू होगा काउंसलिंग सेंटर

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात डीजीपी स्पेशल गुरप्रीत दिओ और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान गुरप्रीत दिओ ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग की सहायता से अस्पताल में एक नई पहल शुरू की जा रही है, जिसके तहत इमरजेंसी वार्ड इन नजदीक एक ऑफिस बनाया जाएगा यहां पर दो महिला काउंसलर तैनात की जाएंगी। गुरप्रीत दिओ ने कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों में अक्सर डाक्टर इलाज करने के बाद महिलाओं को वापस घर भेज देते हैं, जिससे कई बार उन्हें दोबारा उसी हिंसक माहौल में लौटना पड़ता है।

ऐसे मामलों को ध्यान में रखते हुए अब अस्पताल में विशेषज्ञ काउंसलर पीड़ित महिलाओं और उनके स्वजनों से बातचीत कर उन्हें उचित मार्गदर्शन देंगी, ताकि परिवार में सुधरे रिश्तों के साथ महिलाएं सुरक्षित और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने बताया कि ये दोनों काउंसलर सुबह से शाम तक लगातार ड्यूटी पर रहेंगी और घरेलू कलह, मारपीट, जहरीली वस्तु खाने के मामलों सहित अन्य संवेदनशील केसों की गहन जांच कर पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगी। इसी के साथ ऐसे मामलों में प्रभावित बच्चों की देखभाल के लिए एनजीओ की सहायता भी ली जाएगी, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254445

Share this Post