Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में कल स्कूल-कॉलेज की छुट्टी, प्रशासन का आदेश जारी

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर जालंधर जिला प्रशासन ने शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। यह आदेश 22 नवंबर (शुक्रवार) के लिए लागू होगा।

डिप्टी कमिश्नर (DC) हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर में निकाले जाने वाले विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

भारी भीड़ और यातायात को देखते हुए लिया निर्णय

प्रशासनिक आदेशों के अनुसार, 22 नवंबर को शहर में एक विशाल नगर कीर्तन सजाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में संगत के शामिल होने की उम्मीद है।

सड़कों पर भीड़ और संभावित ट्रैफिक डायवर्जन के चलते स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों को घर लौटने में परेशानी न हो, इसलिए प्रशासन ने दोपहर 12:00 बजे तक शिक्षण संस्थानों को छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय संगत की धार्मिक भावनाओं और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सख्त अनुपालन के निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर नगर निगम की सीमा के भीतर आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों व कॉलेजों के प्रबंधन को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218647

Share this Post