Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ड्रोन चोरी के मामले में युवक को हिरासत में लेने पर स्वजन का हंगामा  पुलिस की गाड़ी से उतारा-स्वजन बोले-बेटे का चोरी से कोई लेना-देना नहीं, फंसाया जा रहा पढ़ें पूरी खबर 

ड्रोन चोरी के मामले में युवक को हिरासत में लेने पर स्वजन का हंगामा 

पुलिस की गाड़ी से उतारा-स्वजन बोले-बेटे का चोरी से कोई लेना-देना नहीं, फंसाया जा रहा

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नकोदर में हुए ड्रोन चोरी के मामले को लेकर वीरवार को पंजाब प्रेस क्लब के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब नकोदर पुलिस पूछताछ के लिए आशीष नाम के युवक को गाड़ी में बैठाने लगी। इसी बीच उसके परिवार और परिचितों ने विरोध शुरू कर दिया और पुलिस वाहन से बाहर निकाल लिया। मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही।

पुलिस अधिकारी हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि ड्रोन चोरी के मामले में आशीष से पूछताछ की जानी है। दो दिन पहले नकोदर के अमित, नाम के युवक का ड्रोन चोरी हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि घटना से पहले अमित की मुलाकात आशीष से हुई थी। पुलिस का कहना है कि लोकेशन ट्रेस होने के बाद आशीष से पूछताछ आवश्यक हो गई थी। अमित को आशीष ने बुलाया था, जिसके बाद उसके साथ वारदात हुई। हालांकि, मामले के असल कारण पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होंगे।

फगवाड़ा की रहने वाली आशीष की मां किरण ने बताया कि 28 अक्टूबर को बेटे के फोन पर बिट्टू नामक व्यक्ति का काल आया था। उसने ड्रोन से संबंधित एक लड़के का नंबर मांगा। आशीष ने पार्टी में ड्रोन उड़ाने वाले पवन का नंबर दे दिया। किरण का कहना है कि इसके बाद बेटे की किसी से कोई बातचीत नहीं हुई और न ही उसका मामले से कोई संबंध है। किरण ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिन से बेटा मानसिक तनाव में है। आज पुलिस ने उसे अचानक गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि यदि कोई घटना हुई है तो वे जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं। आशीष को बेवजह फंसाया जा रहा है। वह स्वयं बेटे को नकोदर थाने लेकर जाएंगे, ताकि पुलिस की शंका भी दूर हो सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254549

Share this Post