Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गन्ना किसानों के हुए नुकसान को पूरा करे आप सरकार', पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने की अपील पढ़ें पूरी खबर 

गन्ना किसानों के हुए नुकसान को पूरा करे आप सरकार', पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने की अपील

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा है कि पंजाब सरकार गन्ना किसानों की मांगें जल्द से मानें। उन्होंने कहा की कांग्रेस इस मामले में किसानों के साथ खड़ी है।

गन्ने की फसल का सही मूल्य किसानों को मिलना ही चाहिए, यह उनका हक है। उन्होंने किसान यूनियनों की तरफ से गन्ने के भाव बढ़ाकर 500 रुपए किए जाने की मांग का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को चलाने में देरी और 61 रुपए सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी में भी देरी से किसानों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन के मुताबिक यह चीनी मिलें साल 2024 को चालू की जानी चाहिए थी। सरकार इसमें फेल साबित हुई है।

उन्होंने किसानों यूनियनों की मांग का समर्थन किया है कि सहकारी मिलों के मैथड अनुसार एक काउंटर पर किसानों को पेमैंट मिले, गन्ने की बिजाई से पहले रेट घोषित किए जाएं। शूगर कैन कंट्रोल बोर्ड से तुरंत चीनी मिलें चलाने और एक काउंटर पर पेमैंट की घोषणा की जाए।

परगट सिंह ने कहा कि गन्ना पैदा करने वाले किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है और न ही उनको समय पर पेमैंट का भुगतान ही किया जा रहा है।

उनको अपनी फसलों का मूल्य लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और पेमैंट के लिए सड़कों पर धरने तक देने को मजबूर होना पड़ रहा है। आज नौबत यह है कि किसानों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग करके उन्हें 24 नंवबर तक का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर 25 नवंबर को सड़कों पर उतरने और रेल रोकने की चेतावनी दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219801

Share this Post