Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गढ़ा इलाके के गुरु दीवान नगर में रात नौ बजे नशे के विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी  पढ़ें पूरी खबर 

गढ़ा इलाके के गुरु दीवान नगर में रात नौ बजे नशे के विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में वीरवार देर रात करीब नौ बजे जीजा-साला के बीच नशीले पदार्थों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। एक गोली आरोपित ने हवा में चलाई और दूसरी गोली अमरजीत के हाथ में लगी। घटना के बाद जीजा व घायल साला दोनों फरार हो गए। थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई हैं। देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने इस मामले में संतोष व फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है।

लोगों ने बताया कि गोली चलने से पहले दोनों जीजा व साला लड़ाई कर रहे थे। एक पक्ष दूसरे पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसके करीब तीन लाख रुपये के नशीले पदार्थ छीन लिए हैं। इसी बहस के बीच गोली चली और अमरजीत सड़क पर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही एसीपी आतिश भाटिया और थाना सात के प्रभारी बलविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक घटनास्थल से गोली का खोल बरामद नहीं हआ है और न ही किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है, ताकि गोली लगने वाले घायल का पता लगाया जा सके। फिलहाल गोली चलाने वाले आरोपित शाम की तलाश पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में नशे के कारोबार से जुड़ा है या किसी अन्य विवाद का परिणाम है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256525

Share this Post