Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में कानून की धज्जियां उड़ाईं: तेजधार हथियारों के साथ हंगामा, पड़ोसी दहशत में!, देखें Video

जालंधर में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोढल क्षेत्र में कार सवार कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर को निशाना बनाकर जमकर तोड़फोड़ की। हमलावर तेजधार हथियारों और ईंटों से लैस थे और उन्होंने घर के बाहरी हिस्से पर कई बार वार किए।

बुजुर्ग सदस्यों ने छत पर भागकर बचाई जान
जिस घर पर हमला हुआ, वह डीसी ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी का है। घटना के समय घर में केवल बुजुर्ग सदस्य मौजूद थे। अचानक हुए हमले से डरकर वे छत पर चढ़ गए और वहीं छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां भी दीं।

घर में जबरन घुसकर बाइक तोड़ी
गवाहों के मुताबिक, कार में आए 4–5 युवक पहले घर के बाहर शोर-शराबा करते रहे। इसके बाद वे जबरन घर में घुस गए और वहां खड़ी एक बाइक को बुरी तरह तोड़ दिया। तलवारें और ईंटें लेकर आए युवकों को देखकर आसपास के लोग भी सहम गए।

CCTV फुटेज में कैद घटना, पुलिस पर उठे सवाल
वारदात नजदीक लगे CCTV कैमरे में साफ कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक हथियार लहराते हुए घर के गेट और दीवारों पर हमला कर रहे हैं। खुलेआम हुई इस घटना से इलाके में भय का माहौल है। पड़ोसी डर के कारण घर से बाहर नहीं निकले। इस वारदात ने शहर में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post