Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गैस रिसाव से स्कूल में अफरा-तफरी! क्लास में बैठते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल में संदिग्ध गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। इस गैस कांड की चपेट में आने से 25 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कई बच्चे मौके पर ही बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांस लेने में तकलीफ और उल्टियां शुरू
घटना संडीला क्षेत्र स्थित लायंस पब्लिक स्कूल की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल परिसर में अचानक एक तीखी गंध फैलने लगी। गंध इतनी तेज थी कि बच्चों का दम घुटने लगा और वे घबराकर कक्षाओं से बाहर की तरफ भागे। हालांकि, तब तक कई बच्चे गैस के प्रभाव में आ चुके थे। कुछ बच्चों को तेज खांसी और उल्टियां शुरू हो गईं, जबकि कई छात्र चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े।

शिक्षकों ने गोद में उठाकर निकाला बाहर
बच्चों की बिगड़ती हालत देख स्कूल स्टाफ और शिक्षकों ने तत्परता दिखाई। शिक्षकों ने बेहोश बच्चों को गोद में उठाकर स्कूल परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद स्कूल के वाहनों से ही उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) संडीला ले जाया गया। अस्पताल में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बीमार बच्चों के पहुंचने से वहां भी हड़कंप मच गया।

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
फिलहाल डॉक्टरों की टीम बच्चों के इलाज में जुटी हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीएम ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन अब गैस रिसाव के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुट गया है कि आखिर यह रिसाव कहां से और कैसे हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234226

Share this Post