Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमनदीप सुसाइड केस मंगेतर, परिवार और पार्षद पति सहित पांच पर केस दर्ज पढ़ें पूरी खबर 

अमनदीप सुसाइड केस

मंगेतर, परिवार और पार्षद पति सहित पांच पर केस दर्ज

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : भार्गव कैंप न्यू सुराजगंज में अमनदीप सुसाइड केस में पुलिस ने उसकी मंगेतर, उसके परिवार और पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया था, जिसके बाद दोपहर को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

 

थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मृतक अमनदीप की मां अंजली के बयान पर मंगेतर बस्ती शेख की रहने वाली कशिश, पिता हैप्पी, मां रेखा, नानी और भार्गव कैंप के रहने वाले पार्षद पति सुदेश भगत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसने कहा कि कशिश और बेटे अमनदीप के प्रेम सबंध थे। नौ दिसंबर 2023 को देनों की एक होटल में मंगनी कर दी और तय हुआ कि तीन साल बाद शादी कर दी जाएगी। पीड़िता ने बताया कि कशिश की माता रेखा, पिता हैप्पी और नानी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वह अमनदीप को अक्सर ताने मारते और परेशान करते रहते थे, जिस सबंधी कई बार अमनदीप ने परिवार को बताया। कशिश भी परिवार व पार्षद पति सुदेश भगत के साथ हमसलाह होकर अमनदीप से रिश्ता तोड़ने के लिए तंग परेशान करने लगी। इससे परेशान होकर उसने जान दे दी। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि मृतक की मां अंजलि के बयानों पर पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256550

Share this Post