Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में युवक की मौत से हड़कंप: टूटी सगाई ने ली जान, पार्षद पति समेत 5 पर FIR!

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में हुई युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक के परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। FIR में पार्षद पति का नाम भी शामिल है।

क्या है पूरा मामला
कुछ दिन पहले भार्गव कैंप के एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि युवक का रिश्ता तय हो चुका था, लेकिन लड़की की तरफ से बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। इस वजह से वह गहरी मानसिक तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

पांच लोगों पर हुआ केस दर्ज
पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर पार्षद पति सुदेश भगत भार्गव कैंप, कशिश मृतक की पूर्व मंगेतर, निवासी बस्ती शेख, लड़की के पिता, मां रेखा और नानी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई परिवार के बयानों व सबूतों के आधार पर की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post