Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिन में बैठक, रात को नगर कीर्तन के रूट का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, प्रबंध जांचे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वीं वलिदान शताब्दी को समर्पित नगर कीर्तन कल पढ़ें पूरी खबर 

दिन में बैठक, रात को नगर कीर्तन के रूट का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, प्रबंध जांचे

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वीं वलिदान शताब्दी को समर्पित नगर कीर्तन कल

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं बलिदान शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे यादगारी समागमों की श्रृंखला में 21 नवंबर को जालंधर पहुंचने वाले नगर कीर्तन के ठहरने और विश्राम के प्रबंधों की समीक्षा बुधवार को नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने की। बैठक में नगर कीर्तन के प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क, नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और पुलिस कमिश्नर नरेश डोगरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और सिख संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के उपरांत रात को नगर कीर्तन के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए विधायक बलकार सिंह, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित अन्य प्रशासकीय अधिकारी पहुंचे। उन्होंने जहां नगर कीर्तन के रूट का जायजा लिया वहीं नगर कीर्तन के सभी प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक. दिशा-निर्देशभी दिए। बलकार सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन 20 नवंबर को गुरदासपुर से आरंभ होकर 21 नवंबर को जालंधर पहुंचेगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 22 नवंबर को नगर कीर्तन कपूरथला चौक से विभिन्न चौकों से होते हुए अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा। इस दौरान गुरु नानक मिशन चौक पर नगर कीर्तन को 'गार्ड आफ आनर' दिया जाएगा

 

सिख तालमेल कमेटी ने प्रशासन का जताया अभार

सिख तालमेल कमेटी के चेयरमैन हरपाल चड्ढा ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश देकर तैयारियों को सुनिश्चित किया है। उन्होंने संगत को परिवार सहित नगर कीर्तन में शामिल होने का आह्वान किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256550

Share this Post