Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मजेदार इवेंट वाला ले गया बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब के उद्घाटन का मज़ा

हमें आप के सुप्रीमो के आमद और खुशामद का कोई एतराज नहीं, हमें तो बस लोगों का पैसा उन पर लुटाने पर एतराज है...बलराज ठाकुर

G2M जालंधर 19 नवंबर 2025: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल द्वारा 11 जून 2025 को मुख्य मंत्री भगवंत मान की उपस्थिति मैं बर्ल्टन पार्क के स्पोर्ट्स हब का उद्घाटन किया गया था,उस मैं अप्रत्याशित खर्चा करने की बात तब सामने आई जब नगर निगम के पार्षदों को 18 नवंबर की हाउस बैठक का एजेंडा मिला। जिस के प्रस्ताव नंबर 99 मैं नगर निगम की ओर से 1.75 करोड़ अदायगी का प्रस्ताव आया जिस से पार्षदों के रोंगटे खड़े हो गए।

पूर्व जिला जालंधर कांग्रेस पार्टी के प्रधान बलराज ठाकुर ने बातचीत मैं बताया की जालंधर शहर के लोगों के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग किया गया जैसे मजेदार इवेंट्स को1 करोड़ 12 लाख 28 हजार 561 रूपये ,इतना ही नहीं बल्कि जे एस आर एंटरप्राइजेज को लगभग 27 लाख 41 हजार के करीब, खाने का खर्चा 16 लाख 41 हजार,पंजाबी गायक का करीब 8 लाख 25 हजार,3 लाख 10 हजार के करीब उद्घाटन प्रचार का खर्चा इस प्रकार मिला जुला के 1 करोड़ 75 लाख के करीब खर्चा करेगी निगम। इसी प्रकार 31 लाख 73 हजार 220 रूपये तक की अदायगी कर भी चुका है निगम।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256550

Share this Post