Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

प्रेमिका ने शादी से किया इन्कार, लगाया फंदा पढ़े पूरी खबर 

प्रेमिका ने शादी से किया इन्कार, लगाया फंदा

पढ़े पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : दो साल पहले हुई सगाई के बाद प्रेमिका ने युवक को शादी से इन्कार कर दिया तो मंगलवार शाम सात बजे युवक ने घर में परिवार के गैर मौजूदगी में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने छह वीडियो बनाए। मृतक की पहचान भार्गव कैंप के पास न्यू सुराजगंज के रहने वाले 18 वर्षीय अमनदीप सिंह उर्फ मक्खन के रूप में हुई हैं।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे अमनदीप ने कुछ समय पहले 12वीं की थी और वह सुनार की दुकान पर काम करता था। वह और उसकी दोनों बेटियां रोजाना की तरह मंगलवार को काम पर गई हुई थीं। वह शाम को घर लौटी तो अमनदीप ने घर के गेट को नहीं खोला। वह पड़ोसियों की मदद से छत के जरिए घर में दाखिल हुई। उसने कमरे में खिड़की से देखा तो अमनदीप का शव पंखे के लटक रहा था। उन्होंने बताया कि बेटे पास के इलाके में रहने वाली लड़की से प्यार करता था। दोनों परिवारों ने शादी के लिए सहमति दी थी और इसी के चलते दो साल पहले बेटे और लड़की की होटल डाउन टाउन में बेटे की सगाई की थी। लड़की परिवार ने यह कहकर शादी को पांच साल के लिए बढ़ा दिया कि अमनदीप की उम्र छोटी है। लड़के की मां ने आरोप लगाए कि सगाई के बाद दोनों काल और चैट के पर बात करते थे, लेकिन एक महीने पहले लड़की ने बात करनी बंद कर दी। वह बेटी को साथ लेकर लड़की के घर गई तो लड़की परिवार बदतमीजी से बात की और शादी करने से इन्कार कर दिया। थाना भार्गव कैंप के जांच अधिकारी एएसआइ प्रवीण कुमार ने बताक कि पीड़ित परिवार बयान देने की हालत में नहीं है।

 

कुरकुरे खाए, फिर पी सिगरेट

अमनदीप ने आत्महत्या से पहले कुरकुरे खाए और सिगरेट पी। उसने वीडियो में कहा कि बहुत हिम्मत चाहिंदी आ। मन ता नहीं करदा, पर होर कुछ कर भी नहीं सकदा। रौंदा नहीं मैं टेंशन न ले। रखा के आवांगा सारेया नू। तैनू तेरा फ्यूचर पहुंचे। बुलेट घर लगया ही रह जाणा, कोई दिन है मैं रोटी नी खादी। तेरा फ्यूचर मेरे तो ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। समझ नहीं आ रहीं की करां। ऐनी हिम्मत वी नहीं हैगी कि पक्खे नाल लमक जावा। बहुत औखा। बहुत कलपाया मैं तैनू। जे तू एक लास्ट मौका दे के देखदी, मैं पहले वरगा वण जाना सी। पर कहदे कोई तीजा आ गया साइडे विच्च। चल्ली। सोखा नहीं हैगा मरना। एक गल्ल नहीं कीती। वे दिन रोणा सारेया ने, मैनू दा दुख है, तू आखिरी बार मेरे नाल गल्ल मुबारक। की पता तेरे तक वीडियो ही न चलाण वाला ही नहीं होणा। अज्ज तीजा हुण तू वापस आ सकदी आ पर मैं नहीं। अज्ज 20 दिन हो गए गल्ल नहीं होई। मैनू तारीख नहीं याद पर तेरी टेशन खत्म हो फिर भुल जाणा सारेया ने।


32

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147287