Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में बेखौफ चोर! सरेआम मार्किट से बाइक लेकर फरार, देखें CCTV 

 

जालंधर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार दिलकुशा मार्केट में चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त चोर वारदात को अंजाम दे रहा था, उससे कुछ ही दूरी पर भगवान वाल्मीकि चौक पर पुलिस नाका लगाकर चालान काटने में व्यस्त थी। पुलिस की नाक के नीचे हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आधे घंटे में गायब हुई बाइक
न्यू मॉडल हाउस निवासी पीड़ित माधव शर्मा ने बताया कि वह दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी बाइक (नंबर PB 08 BU 0975) लेकर दिलकुशा मार्केट में सामान लेने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की और बाजार चले गए। जब वह करीब 3:00 बजे वापस लौटे, तो वहां से उनकी बाइक गायब थी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बाइक गायब होने पर माधव ने तुरंत आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक युवक, जिसने मुंह पर रूमाल बांध रखा था, वहां आया और महज चंद सेकंड के भीतर बाइक चोरी कर फरार हो गया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भगवान वाल्मीकि चौक है, जहां पुलिस अक्सर नाका लगाकर वाहनों के चालान काटती नजर आती है। घटना के वक्त भी पुलिस वहां मौजूद थी और चालान काटने में व्यस्त थी, जबकि दूसरी ओर बेखौफ चोर आसानी से बाइक चुराकर ले गए।

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
दिलकुशा मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि यह वाहन चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां से कई दोपहिया वाहन चोरी हो चुके हैं। कई बार तो स्थानीय दुकानदारों ने चोरों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया है, लेकिन चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

पीड़ित माधव शर्मा ने थाना 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है और प्रशासन से बाइक बरामद करवाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234219

Share this Post