Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में कार में युवक का स्टंट, वायरल हो रही है हो रही है वीडियो, देखें

 

जालंधर महानगर में युवाओं में स्टंटबाजी का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद युवाओं में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि युवक सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाकर जान जोखिम में डाल रहे है। वहीं ताजा मामला आज सुबह का पीएपी हाईवे के पास जेसी रिसोर्ट के बाहर का सामने आया है।

जहां 100 की स्पीड से सफेद रंग की कार हाईवे पर चल रही है और इस कार में युवक खिड़की में लटक कर बैठा हुआ है। इस वीडियो को राहगीर में कैमरे में कैद कर लिया है। जिसमें राहगीर बता रहा हैकि उसकी खुद की गाड़ी 90 की स्पीड से चल रही है और उसके आगे चल रही गाड़ी की 100 है। 

वहीं युवक गाड़ी की खिड़की में बैठकर झूल रहा है और अपनी जान को जोखिम में डाल रहा है। राहगीर ने युवक के परिजनों से वीडियों के माध्यम से अपील की है कि ऐसे जान जोखिम में डालने पर बच्चों को रोकना चाहिए। 

राहगीर का कहना है कि खिड़की में बैठे युवक का अगर हाथ छूट गया और सड़क पर वह गिर गया तो दूसरे वाहन चालकों को बाद में गलत ठहराया जाता है, लेकिन असल सच यह है कि युवा खुद स्टंटबाजी करके खुद की जान तो जोखिम में डालते ही है, लेकिन उनके पीछे चलने वाले वाहन चालको की भी जान जोखिम में डाल रहे है। ऐसे में इन युवाओं के खिलाफ राहगीर ने नकेल कसने की अपील की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post