Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के मशहूर ढाबे पर GST विभाग का 'धावा', गल्ले से निकला 3 करोड़ कैश; टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा

जालंधर के मशहूर ढाबे पर GST विभाग का 'धावा', गल्ले से निकला 3 करोड़ कैश; टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शहर के मशहूर अग्रवाल ढाबे पर सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम मंगलवार को छापेमारी की। जीएसटी विभाग की टीम को ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद अधिकारी जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा शुरुआती जांच में टैक्स चोरी से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके अलावा रिकार्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं। यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से जांच जारी है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं या गया है।

अग्रवाल ढाबा जालंधर के कूल रोड पर स्थित है. सुबह सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद टीम ढाबे और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, ढाबा संचालक पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जानकारी मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जीएसटी विभाग के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय और उनकी टीम ने ढाबे और मालिक के निवास स्थान पर भी छापेमारी की। दोनों जगह से यहदोनों जगह से ये कैश बरामद हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256779

Share this Post