Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के DGP को इलेक्शन कमिशन का नोटिस, पेश होने के आदेश

तरनतारन उपचुनाव के बाद बढ़े विवादों के बीच इलेक्शन कमिशन ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को नोटिस जारी करते हुए 25 तारीख को रिपोर्ट सहित पेश होने के निर्देश दिए हैं। यह कदम उपचुनाव के दौरान हुई घटनाओं पर मिली शिकायतों के बाद उठाया गया है।

अकाली दल की शिकायत पर कार्रवाई
अकाली दल ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। शिकायत में कहा गया कि वोटिंग के दिन पार्टी के कई वर्करों को गिरफ्तार किया गया और चुनाव में सत्ताधारी दल ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। अकाली दल ने एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

उपचुनाव में AAP की जीत, विवाद बढ़ा
14 नवंबर को आए तरनतारन उपचुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 12 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी, जबकि अकाली दल दूसरे स्थान पर रहा। नतीजों के बाद से ही चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234219

Share this Post