Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर नगर निगम की हाउस मीटिंग का भाजपा ने किया विरोध, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, देखें Video

जालंधर नगर निगम की आज हाउस मीटिंग होनी थी। पर इस मीटिंग का भाजपा ने विरोध करते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया।  इस दौरान भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेताओं का विरोध किया और नगर निगम ऑफिस की तरफ बढ़ने लगे, पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

नगर निगम में हो रहे हैं भ्रष्टाचार
भाजपा नेता का कहना है कि नगर निगम में काफी ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है, क्योंकि शहर में न तो सड़कें ठीक हैं और न ही सीवरेज सिस्टम। जो करप्शन मुक्त नगर निगम का चलाने का वादा करने वाले मेयर विनीत मेयर हैं, हम इस धरने के कारण उनकी आंखे खोलना चाहते हैं।

3 महीने में ही खराब हो गई नई सड़क
मास्टर गुरबंता सिंह के नाम पर जो 97 लाख की सड़क बनी है, उसकी बुनियाद 3 साल तक की थी। पर 3 महीनों में 97 सौ जगहों से सड़क टूट गई है। जो पैच वर्क किया गया था, वह भी टूट गया है, यह करप्शन नहीं तो क्या है। हम उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे, हम जानना चाहते हैं।  

नकली खर्चे दिखाकर जालंधर नगर निगम में घोटाले हो रहे
भाजपा नेताओं ने नगर निगम की हाउस मीटिंग का विरोध लेकर नगर निगम ऑफिस के बाहर इकट्ठे हुए। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर थे, जिसमें लिखा हुआ था कि नकली खर्चे दिखाकर जालंधर नगर निगम में घोटाले हो रहे हैं। लोग टूटी सड़कें, फेल सीवरेज, कूड़ा लिफ्टिंग और गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

वहीं शीतल अंगुराल ने भी अपने हाथ में पोस्टर लिया था। जिसमें लिखा हुआ था कि बर्ल्टन पार्क के उद्घाटन पर केजरीवाल को खुश करने के लिए 2 करोड़ का सरकारी फंड प्रोग्राम के लिए क्यों खर्च किया गया। जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल करना बंद करो। 

पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश की
भाजपा नेताओं के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा रखी हुई थी। पर पुलिस की बेरिकेडिंग को पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और केडी भंडारी ने बेरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। पर पुलिस ने भाजपा नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218647

Share this Post