Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

इस मामले में पूर्व पार्षद सहित कईयों पर मामला दर्ज  लेकिन क्यों ? वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर

इस मामले में पूर्व पार्षद सहित कईयों पर मामला दर्ज 

लेकिन क्यों ? वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर की पॉश कॉलोनी शिव विहार में पिछले साल 31 अगस्त को 20 वर्षीय घरेलू नौकरानी निखिता की संदिग्ध मौत के मामले ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रकरण में आप नेता व पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उनकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्णा वर्मा और एक अन्य व्यक्ति शिव के खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच जालंधर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से भेजी गई ज़ीरो FIR के आधार पर शुरू की है। यह शिकायत सूरत वर्मा, जो यूपी के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गांव निबोरिया लोकाहवा के निवासी हैं, ने वहां की अदालत और पुलिस में की थी। सूरत वर्मा ने आरोप लगाया कि जालंधर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला, जबकि वह आत्महत्या जैसा बिल्कुल नहीं लगता था।

परिजनों का दावा है कि निखिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया, और जालंधर पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उन्हें रोहन सहगल और कृष्णा वर्मा द्वारा धमकियाँ दी गई थीं। अंतिम संस्कार के बाद परिवार यूपी लौट गया और वहीं से न्याय की लड़ाई शुरू की। अब थाना-7 में FIR नंबर 179 दर्ज कर ली गई है, जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने की है। गौरतलब है कि 31 अगस्त की सुबह लगभग 9:30 बजे कोठी नंबर 125(ए) में निखिता का शव पहली बार पड़ोस में रहने वाली रुचि ने देखा था।


56

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147455