Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पीएम ने आदिवासियों की अनदेखी के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना पढ़ें पूरी खबर

पीएम ने आदिवासियों की अनदेखी के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

पढ़ें पूरी खबर 

 

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनके योगदान को मान्यता नहीं दी और स्वतंत्रता के बाद पार्टी के 60 साल के शासन के दौरान उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया। आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात में नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि की है और खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

अपने संबोधन से पहले, प्रधानमंत्री ने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने कहा, ‘‘हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। लेकिन कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया।'

उन्होंने कहा हमने आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ा दी हैं क्योंकि उन्हें ‘सिकल सेल एनीमिया' का खतरा है। प्रधानमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों में खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की जानकारी देते हुए कहा कि हाल में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली महिला टीम में एक आदिवासी खिलाड़ी भी थी। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267962

Share this Post