Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी खबर: एक विभाग में मिलेंगी 3000 से अधिक नौकरियां पढ़ें पूरी खबर

पंजाब (राजन) : पंजाब सरकार की आज हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम फैसलों पर सहमति जताई गई। बैठक के दौरान सबसे महत्वपूर्ण निर्णय भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में तीन हजार से अधिक पदों को भरने के संबंध में लिया गया, जिससे आने वाले समय में पंजाब के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कैबिनेट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के लिए एक अलग कैडर (Separate Cadre) बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पंजाब के युवा सीधे BBMB के अलग कैडर में भर्ती हो सकेंगे। चीमा ने बताया कि कैबिनेट के इस फैसले से न केवल भर्ती प्रक्रिया सुचारू होगी, बल्कि राज्य के योग्य युवाओं को तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवसर मिलेंगे। सरकार का दावा है कि इससे पंजाब में रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
 
सूत्रों के अनुसार, BBMB में 3,000 से अधिक TECHNICAL और NON-TECHNICAL पद खाली पड़े हैं, जिन पर अब भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन पदों में इंजीनियरिंग, तकनीकी स्टाफ, क्लर्क, सहायक, सुरक्षा कर्मियों सहित कई अहम श्रेणियां शामिल होंगी। इसके साथ ही बैठक के दौरान एक और महत्वपूर्ण निर्णय डेंटल मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों और शिक्षण स्टाफ से संबंधित रहा। पंजाब कैबिनेट ने डेंटल मेडिकल कॉलेजों में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post