Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिल्ली ब्लास्ट की जांच पंजाब तक पहुंची, IB ने पठानकोट से डॉक्टर दबोचा!

दिल्ली ब्लास्ट केस में अब पंजाब का सीधा कनेक्शन सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जांच के दौरान पठानकोट के मामून कैंट में काम करने वाले एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रईस अहमद भट्ट के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर का रहने वाला रईस अहमद
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर रईस अहमद भट्ट जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह मामून कैंट के पास स्थित व्हाइट मेडिकल कॉलेज में करीब 3 साल से बतौर फैकल्टी पढ़ा रहा था। मेडिकल कॉलेज का मैनेजमेंट संभालने वाले स्वर्ण सलारिया ने भी उसकी पहचान और नियुक्ति की पुष्टि की है।

देर रात की गई गिरफ्तारी
स्वर्ण सलारिया के अनुसार, डॉक्टर भट्ट को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। हालांकि यह गिरफ्तारी किस आधार पर की गई और दिल्ली ब्लास्ट केस में उसकी भूमिका क्या है, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219819

Share this Post