Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Bihar Election Result : महागठबंधन धराशायी, JDU–BJP ने बदला समीकरण, रुझानों में NDA को ऐतिहासिक बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। 243 सीटों के शुरुआती रुझानों में NDA को भारी बढ़त मिली है। रुझानों के मुताबिक NDA 199 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पिछले चुनाव की तुलना में NDA इस बार 65 से ज्यादा सीटों का फायदा लेते हुए दिख रहा है। वहीं महागठबंधन को इसी अनुपात में सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।

JDU और BJP की मजबूत स्थिति
JDU जो पिछली बार 43 सीटों तक सीमित रह गई थी, इस बार 75 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में लौट सकते हैं और 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। BJP 91 सीटों की बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

महागठबंधन की हालत कमजोर
महागठबंधन में RJD 29 सीटों पर आगे है। कांग्रेस, जिसने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, केवल 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और मुकेश सहनी की पार्टी का खाता अभी तक नहीं खुला है।

बड़े नेताओं की स्थिति
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं।
उनके भाई तेजप्रताप यादव भी महुआ से पीछे हैं।
तारापुर से सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं।
काराकाट से पवन सिंह की पत्नी लगातार पीछे चल रही हैं।
अन्य उम्मीदवारों और निर्दलीयों में 5 सीटों पर बढ़त दिख रही है।

रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग
इस बार बिहार में दो चरणों में 67.10% मतदान हुआ, जो 2020 की तुलना में करीब 10% अधिक है। शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219760

Share this Post