Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

फगवाड़ा पुलिस ने मशहूर पंजाबी सिंगर को किया गिरफ्तार

पंजाबी गायक हसन मानक पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है, जिसमें एक NRI महिला के साथ शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और गहने बेचने का आरोप शामिल है।

बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप
पुलिस के मुताबिक, हसन मानक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक लिए बिना दूसरी महिला से शादी कर ली। शिकायत करने वाली NRI महिला का आरोप है कि गायक ने न केवल उससे शादी की, बल्कि उसके गहने भी बेच दिए।

फगवाड़ा पुलिस ने की कार्रवाई
फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन ने बताया कि 30 मई 2025 को दर्ज FIR के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। FIR  में धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और विश्वासघात से जुड़े आरोप शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। गायक से पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


87

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146915