Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुकास-TVS ग्रुप ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सौंपा 30 लाख का चेक, DC बोले- 'हर हाथ बढ़े तो पुनर्वास होगा आसान पढ़ें पूरी खबर 

लुकास-TVS ग्रुप ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सौंपा 30 लाख का चेक, DC बोले- 'हर हाथ बढ़े तो पुनर्वास होगा आसान

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लुकास इंडियन सर्विस लिमिटेड, लुकास टीवीएस लिमिटेड और डेल्फी टीवीएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से 10-10 लाख रुपये (कुल 30 लाख रुपये) का चेक रंगला पंजाब सोसाइटी के अधीन ‘मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड’ के लिए सौंपा गया। यह चेक डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल को वीरवार को जोनल हेड संजीव कुमार अत्री ने भेंट किया।

कंपनी की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए गए इस योगदान की सराहना करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह सहायता राशि प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित हुए लोगों को कठिन घड़ी से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि यह राशि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने पर खर्च की जाएगी। डा. अग्रवाल ने कहा कि संकट के समय मानवता की सेवा के लिए आगे आना प्रशंसनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि इस योगदान से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रही है और दानदाताओं की ओर से भी पंजाब सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मानवता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने अन्य दानदाताओं से भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266472

Share this Post