Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस की बड़ी चूक! रेप और मर्डर केस में फांसी पाए आरोपी ने दी चकमा देकर गिरफ्त से छुटकारा

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल GMCH-32 से फांसी की सजा काट रहा एक कैदी फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब आरोपी को लुधियाना सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का दिया, उसके हाथ से हथकड़ी छीनी और भाग निकला।

पुलिस ने शुरू की सर्च ऑपरेशन
आरोपी ने हथकड़ी निकालकर रास्ते में ही फेंक दी और फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई है।

इस मामले में हुई थी फांसी
फरार आरोपी सोनू उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उस पर 5 साल की बच्ची के अपहरण, हत्या और रेप का आरोप था। बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसकी हत्या कर दी और शव को घर के बेड में छिपा दिया था। पुलिस ने उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। लुधियाना कोर्ट ने इस मामले में सोनू को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वह जेल में बंद था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234219

Share this Post