Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके का नया CCTV सामने आया, डॉक्टरों का टेरर मॉड्यूल बेनकाब, देखें Video

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके का नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि शाम 6:51 बजे रेड सिग्नल पर गाड़ियों की लाइन लगी थी, तभी एक i-20 कार में जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में वह आग के गोले में बदल गई।

डॉक्टर निकली आतंकी साजिश की मास्टरमाइंड
इस मामले में जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद से डॉ. शाहीन शाहिद नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शाहीन ने कबूल किया कि वह अपने साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में हमलों की योजना बना रही थी।

दो साल से जमा कर रही थी विस्फोटक सामग्री
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहीन पिछले दो वर्षों से विस्फोटक जमा कर रही थी। उसने यह भी बताया कि उसका नेटवर्क फरीदाबाद से संचालित हो रहा था, जहां से कई संदिग्धों को चिन्हित किया गया है।

वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ी थी शाहीन
जांच में सामने आया है कि शाहीन और उसके साथी एक वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थे। इस गिरोह में शिक्षित और पेशेवर लोग शामिल थे, जो दिखावे में आम नागरिकों की तरह रहते थे लेकिन आतंकी संगठनों से जुड़े थे। ये लोग जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों के संपर्क में थे और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से अपनी गतिविधियां चला रहे थे।

दिल्ली पुलिस की जांच जारी
फिलहाल दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस धमाके से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260921

Share this Post