Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

धर्मेंद्र की सेहत पर फैली झूठी खबरें, हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं। कई चैनलों और वेबसाइट्स ने बिना पुष्टि के गलत खबरें प्रसारित कर दीं। इस पर परिवार ने नाराजगी जताते हुए सफाई दी है कि धर्मेंद्र स्थिर हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

हेमा मालिनी ने कही ये बात

धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- “जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल किस तरह किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें।”

उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के ऐसी खबरें न चलाएं और परिवार को शांति से रहने दें।

सनी देओल की टीम का आधिकारिक बयान

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने भी एक बयान जारी किया है। उसमें कहा गया है- “धर्मेंद्र स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जैसे ही कोई नई जानकारी उपलब्ध होगी, साझा की जाएगी। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें।”

फैंस कर रहे दुआएं

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर दुआ कर रहे हैं। परिवार की ओर से उम्मीद जताई गई है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौट आएंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post