Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर शिफ्ट

परिवार ने नहीं दिया आधिकारिक बयान, फैंस में बढ़ी चिंता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले कई दिनों से आईसीयू में हैं ताकि भीड़ और मुलाकातों से उन्हें आराम मिल सके।

रविवार सुबह अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र फिलहाल ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स दे रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी में हैं।

अभी तक परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले, 3 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था, “सब ठीक है।” हालांकि अब हालात बदलने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post