Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

राजा वड़िंग के बयान से भड़के जालंधर के गुरजीत काहलों, पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

जालंधर: पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से अंदरूनी विवाद सामने आया है। जालंधर जिले के कांग्रेस लीगल सेल के प्रधान एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को जालंधर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया और साथ ही राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए।

राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप

गुरजीत सिंह काहलों ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के रवैये से वे बेहद नाराज़ हैं। उन्होंने कहा, “मैं रेजा वड़िंग से नाखुश हूं, ऐसे नेता के अधीन काम नहीं कर सकता। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में बना रहूंगा।”

रंगभेदी टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

तरनतारन उपचुनाव के दौरान राजा वड़िंग द्वारा देश के पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर की गई कथित रंग आधारित टिप्पणी अब विवादों में घिर गई है। इसी बयान को लेकर कांग्रेस के अंदर असंतोष बढ़ता जा रहा है और अब गुरजीत सिंह काहलों का इस्तीफा इस विवाद को और तूल दे सकता है।

काहलों ने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं

गुरजीत सिंह काहलों ने कांग्रेस में रहते हुए जिला कांग्रेस लीगल, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के मूल सिद्धांतों के प्रति समर्पित हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व की मौजूदा कार्यशैली से असहमत हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218647

Share this Post