Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विजय ज्वेलर्स लूटकांड में नया मोड़! पुलिस ने पकड़ा वो शख्स जिसने लूट की पूरी प्लानिंग बता दी

जालंधर के भार्गव कैंप स्थित विजय ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक और आरोपी सोमनाथ को गिरफ्तार किया है, जिसने लूट से पहले दुकान की रेकी की थी और मुख्य आरोपी कुशल को सारी जानकारी दी थी। सोमनाथ न्यू सुराजगंज का रहने वाला है। वारदात के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दुकान खुलते ही दी थी लूट की सूचना

जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन सुबह दुकान खुलते ही सोमनाथ वहां पहुंचा और देखा कि मालिक अजय कुमार का बेटा अकेला है। उसने तुरंत मुख्य आरोपी कुशल को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कुशल अपने साथियों के साथ हथियार लेकर दुकान पर पहुंचा और लूट को अंजाम दिया। पुलिस पहले ही कुशल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सोमनाथ से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या रेकी में कोई और भी शामिल था। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

लूट के पैसे से की नशे और होटल में अय्याशी

पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लूट की रकम का बड़ा हिस्सा कुशल और उसके साथियों ने नशे और होटल में मौज-मस्ती पर खर्च कर दिया। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से नशे के आदी थे और इलाके में मारपीट और झगड़ों के मामलों में बदनाम थे। इसी गलत संगत और नशे की लत ने उन्हें वारदात करने के लिए उकसाया।

कैसे हुई थी वारदात — हथियार लेकर घुसे थे तीन नकाबपोश

यह लूटकांड 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे हुआ था। तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल और दातर लेकर विजय ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और मालिक अजय कुमार के बेटे को धमकाकर गहने व नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post