Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी से पहले की वीडियो आई सामने, बोले- जल्दी ठीक कर दो डॉक्टर साहब

पंजाब के जालंधर के रहने वाले और दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी से पहले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में घुम्मन डॉक्टर से कहते नजर आ रहे हैं— “मुझे जल्दी ठीक कर दो डॉक्टर साहब, मेरी बॉडी आउट ऑफ शेप हो गई है। मैं जल्द से जल्द एक्सरसाइज शुरू करना चाहता हूं।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर रब्बी बाजवा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने दावा किया कि वरिंदर घुम्मन किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उनकी मौत सर्जरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई। बाजवा ने बताया कि घुम्मन 6.5 फीट लंबे और 150 किलो वजन वाले एक शुद्ध शाकाहारी पहलवान थे, जिन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए मेडल जीते।

ऑपरेशन के दौरान आए दो हार्ट अटैक
9 अक्टूबर को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में वरिंदर घुम्मन की सर्जरी चल रही थी, जब उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया। ऑपरेशन थिएटर के बाहर उनके दोस्तों और डॉक्टरों के बीच कहासुनी भी हुई।
घुम्मन के दोस्त अनिल गिल ने सवाल उठाया था कि ऑपरेशन के दौरान उनकी बॉडी अचानक नीली कैसे पड़ गई। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की थी।

डॉक्टर ने बताया क्या थी सर्जरी
वीडियो में डॉक्टर बताते नजर आ रहे हैं कि घुम्मन के तीन मसल्स में खिंचाव और टूटापन पाया गया था। डॉक्टर बोले— “हम दूरबीन से अंदर जाकर मसल्स को रिपेयर करेंगे। तीनों मसल्स को सूचर एंकर की मदद से ठीक किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो ओपन सर्जरी भी की जा सकती है।”

वरिंदर घुम्मन के आखिरी शब्द
सर्जरी से पहले वरिंदर घुम्मन ने कहा था, “डॉक्टर साहब मुंबई से आए हैं और अब अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में काम कर रहे हैं। इनका नाम डॉक्टर तपेश शुक्ला है। मैं अब सुरक्षित हाथों में हूं। बस डॉक्टर साहब रिकवरी जल्दी करवा दो, ताकि मैं अपने शरीर को फिर से शेप में ला सकूं।” उन्होंने सभी से प्रार्थना करने को कहा था कि उनकी सर्जरी सफल हो जाए।

दुनिया के पहले वेजिटेरियन
वरिंदर घुम्मन दुनिया के पहले शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर थे। उन्होंने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया और कई बार देश के लिए मेडल जीते। वे अपने सख्त फिटनेस रूटीन और शुद्ध शाकाहारी जीवनशैली के लिए जाने जाते थे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258062

Share this Post