Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोदी सरकार ने वंदे मातरम @150 अभियान पूरे देश में शुरू किया :सुशील शर्मा

*वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत ने करोड़ों लोगों को भारत माता की सेवा हेतु किया प्रेरित--सुशील शर्मा*


जालंधर आज तिथि 07  नवंबर (सोनू) : ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर देशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी और कहा कि इस गीत ने करोड़ों लोगों को भारत माता की सेवा हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वंदे मातरम @150 अभियान पूरे देश में शुरू किया और जिसका उद्देश्य पूरे भारत में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय गौरव की ऐतिहासिक गाथा को लोगों के बीच में लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में इस राष्ट्रीय गीत ने लोगों में नई चेतना जगाने का काम किया था और तब से लेकर अभी तक हर भारतीय वंदे मातरम गीत गाकर अपने आप को गर्वन्तित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज हुकूमत की नींद तक उड़ा दी थी और उसे समय अंग्रेजों ने राष्ट्रीय गीत पर वैन भी लगा दिया था।इसके बाद 24 जनवरी 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत के तौर पर चुना गया था।उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post