Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

थार सवारों ने की फायरिंग नाका तोड़ भागे, एक दबोचा पढ़े पूरी खबर

थार सवारों ने की फायरिंग नाका तोड़ भागे, एक दबोचा

पढ़े पूरी खबर

 

जालंधर (राजन) : पुलिस की ओर से सोमवार रात को लगाए गए नाके पर थार सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी और नाका तोड़ते हुए फरार हो गए। पुलिस ने थार का पीछा करते हुए एक आरोपित को काबू कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, करतारपुर पुलिसे की ओर से कुद्दोबाल-धीरपुर मार्ग पर नाका लगाया गया था। उस दौरान धीरपुर की तरफ से थार गाड़ी पहुंची। इस थार पर कोई नंबर नहीं था बल्कि उस पर अप्लाइड फार लिखा था। पुलिस ने टार्च दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया तो थार में सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिए और नाका तोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर उनकी गाड़ी खेतों की तरफ चली गई। वहां से डरकर वे भागने लगे, इतने में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। खेतों के रास्ते भागते हुए उस व्यक्ति ने एक अन्य स्विफ्ट कार चालक को पिस्तौल के बल पर छीना और फरार हो गया।

 

तीन दिन का पुलिस रिमांड

पुलिस ने खेतों से थार को अपने कब्जे में ले लिया है। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान करमजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी धीरपुर के रूप में हुई है। एएसआइ बोधराज ने बताया कि काबू किए गए आरोपित करमजीत को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264021

Share this Post