Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लाइट एंड साउंड शो: धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने दी शहादत पढ़े पूरी खबर

लाइट एंड साउंड शो: धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने दी शहादत

पढ़े पूरी खबर

 

जालंधर (राजन) : सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को लेकर शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए इस शो में बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत की। इस दौरान हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की ओर से मानवता और धर्म की रक्षा के लिए दी शहादत व उनकी शिक्षाओं को डिजिटल प्रस्तुति के जरिए दर्शाया गया। इससे पहले ढाडी जत्थे की ओर से वार का गायन कर संगत को निहाल किया गया। कार्यक्रम में बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के मंत्री मोहिंदर भगत तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली विशेष तौर पर पहुंचे। इसके अलावा डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल, सीपी धनप्रीत कौर, मेयर वनीत धीर, चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक पवन कुमार टीनू, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह की धर्म पत्नी हरप्रीत कौर तथा बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी और संगत पहुंची हुई थी

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266472

Share this Post