Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में लाइट एंड साउंड शो में उमड़ी संगत श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित समागम करवाया गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील पढ़े पूरी खबर

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में लाइट एंड साउंड शो में उमड़ी संगत

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित समागम करवाया गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील

पढ़े पूरी खबर

 

 

जालंधर (राजन) : पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित समागमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार शाम को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में शानदार लाइट एंड साउंड शो करवाया गया। इसमें 15 हजार से अधिक संगत ने शिरकत की। पंजाब सरकार द्वारा यह समागम श्री गुरु तेग बहादुर जी, जिन्होंने मानवता और धार्मिक आजादी की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, के जीवन, शिक्षाओं और अनुपम शहादत के सम्मान में बड़े स्तर पर आयोजित समागमों के हिस्से के तौर पर करवाया गया। लाइट एंड साउंड शो के दौरान हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन को डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से बड़े सुंदर ढंग से दर्शाया गया।

इससे पहले ढाडी जत्थे दीदार सिंह संगतपुरा (फगवाड़ा) द्वारा वार का गायन किया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत तथा पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली विशेष तौर पर पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी इस मौके पर मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लोगों से श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील की, जो 350 साल बाद भी समूची मानवता के लिए प्रेरणादायक है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और अनुपम शहादत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत आज जालंधर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट जिलों से हो गई है। 

 

नगर कीर्तन को दिया जाएगा गार्ड आफ आनर

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक वाली ने कहा कि पंजाब सरकार यह यकीनी बना रही है कि गुरु साहिब जी के दर्शन और अनुपम शहादत के बारे में पंजाब और देश के हर कोने तक जानकारी पहुंचे तथा आने वाली पीढ़ियां इस महान कुर्वानी से प्रेरणा और सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एक अनोखी पहल करते हुए हर जिले में पहुंचने पर नगर कीर्तन को शानदार गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागमों की शुरुआत 23 नवंबर को अखंड पाठ साहिब के साथ होगी, जिसके बाद सर्व धर्म सम्मेलन, विरासत-ए-खालसा में एक प्रदर्शनी, शाम पांच बजे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और कुर्बानी को दर्शाता अपनी तरह का पहला ड्रोन शो तथा शाम छह बजे कीर्तन दरबार होगा। 24 नवंबर को नगर कीर्तन सीस भेंट श्री कीरतपुर साहिब से आरंभहोकर श्री आनंदपुर साहिब आएगा। पंजाब विधानसभा द्वारा इतिहास में पहली बार श्री आनंदपुर साहिव में भाई जैता जी की यादगार पर विशेष सत्र करवाया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलने वाले इस सेशन में नौवें गुरु साहिब को श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी।

 

गुरदासपुर से सजा नगर कीर्तन शहर से गुजरेगा

समागमों की श्रृंखला के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से चार नगर कीर्तन सजाए जा रहे हैं। एक नगर कीर्तन 19 को गुरुद्वारा छठी पातशाही श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) से सजाया जाएगा तथा शेष तीन नगर कीर्तन फरीदकोट, बठिंडा और गुरदासपुर से सजाए जाएंगे। चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर की शाम को श्री आनंदपुर साहिव में पहुंचेंगे, जहां 23 से 25 नवंबर तक 350वें शहीदी पर्व को समर्पित समागम करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर से सजाया जाने वाला नगर कीर्तन 21 नवंबर को जालंधर में प्रवेश करेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265622

Share this Post