Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में भी मौसम ने बदला मिजाज, आंधी तूफ़ान के साथ-साथ शुरू हुई बारिश

जालंधर में भी मौसम ने बदला मिजाज, आंधी तूफ़ान के साथ-साथ शुरू हुई बारिश 


जालंधर (राजन) : जालंधर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार देर शाम जालंधर शहर और आसपास के इलाकों में आसमान पर गहरे बादल छा गए और तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने लगी। दिनभर के साफ मौसम के बाद अचानक हुए इस बदलाव से लोगों ने ठंडी हवाओं के साथ-साथ बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जालंधर में मौसम का यह बदलाव न सिर्फ़ सर्दी की दस्तक है बल्कि यह संकेत भी है कि आने वाले दिनों में पंजाब में ठंडी हवाएं और बारिश लोगों को कंपकंपा सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम के ताज़ा अपडेट पर ध्यान रखें। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और देर रात के समय गर्म कपड़े पहनें और खासकर बच्चों व बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाएं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265618

Share this Post