Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शीतल अंगुराल ने कहा, जुआ लूटने वाले पुलिसकर्मी को बचा रहे मंत्री के रिश्तेदार पढ़ें पूरी खबर

शीतल अंगुराल ने कहा, जुआ लूटने वाले पुलिसकर्मी को बचा रहे मंत्री के रिश्तेदार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर वेस्ट हलका के पूर्व भाजपा विधायक शीतल अंगुराल ने भार्गव कैंप इलाके में 21 अक्टूबर को दीवाली की रात हुए जुआ लूट के मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस लूट में एक पुलिस मुलाजिम भी शामिल है, जो वर्तमान में किसी सरकारी अधिकारी का गनमैन है।

उन्होंने यह भी बताया कि लूट के मामले में एक नकली पुलिस मुलाजिम भी शामिल था, जिसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि थाना भार्गव कैंप की पुलिस असली और नकली पुलिस वाले को पकड़ने के बजाय, एक मंत्री के रिश्तेदार की शह पर पूरे मामले को रफा-दफा करने में लगी है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि जुआ लूट के पुलिस मुलाजिम के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे दो दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाए। ऐसा नहीं किया गया, तो वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कमिश्नरेट पुलिस के खिलाफ पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन करेंगे।

शीतल अंगुराल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट हुआ है कि एक सरकारी अधिकारी के साथ गनमैन के रूप में तैनात दितिन भारद्वाज और उसका साथी आशीष झा चार लोगों को मौके से घसीटकर ले जा रहे हैं। आशीष झा ने पुलिस की नकली वर्दी पहन रखी थी और वह दितिन का दोस्त है। बताया गया कि जुआ खेलने वालों से करीब तीन लाख रुपये की लूट की गई थी। अंगुराल ने कहा कि अगले दिन जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज वायरल की, तब मंत्री के रिश्तेदार की शह पर असली पुलिस मुलाजिम को बचाने के लिए चार लाख रुपये की दलाली का पता चला। इसके बाद भार्गव कैंप थाने के एसएचओ एसआइ प्रदीप सिंह ने सही आरोपित को पकड़ने के बजाय 28 अक्टूबर को एफआइआर नंबर 166 दर्ज किया, जिसमें आजाद अहमद के बयान पर एक अज्ञात सहित कुल छह लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया। पर्चा दर्ज होने के बाद मंत्री के रिश्तेदार फिर से केस को रफा-दफा करने के लिए 10 से 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264021

Share this Post