Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी और गुम 50 हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए पढ़ें पूरी खबर 

कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी और गुम 50 हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को 50 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए। यह कार्यक्रम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पुलिस लाइंस, जालंधर में आयोजित किया गया। मिले मोबाइल बीते छह महीनों के दौरान अलग-अलग थानों में दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर ढूंढे गए। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि एडीसीपी विनीत अहलावत और एसीपी संजय कुमार ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे।

सीपी ने बताया कि गुम मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग तकनीक और आइएमईआई नंबर की मदद ली गई। पिछले महीने भी जालंधर पुलिस ने 30 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने चोरी या गुम मोबाइल की सूचना तुरंत सरकारी पोर्टल या नजदीकी सांझ केंद्र में दर्ज कराएं। लौटाए गए मोबाइल प्राप्त करने वालों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265619

Share this Post