Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आज होगा लाइट एंड साउंड शो पढ़ें पूरी खबर 

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आज होगा लाइट एंड साउंड शो

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं, कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जिला वासियों को चार नवंबर को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो में भाग लेने का आमंत्रण दिया। यह शो श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित है।

सोमवार को स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में मंत्री ने कहा कि गुरु साहिब का बलिदान मानवता के लिए एक अनूठी मिसाल है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार इस अवसर को 'बड़े स्तर पर मना रही है। 25 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सीसगंज साहिब से अरदास के साथ समागमों की शुरुआत की गई। मंत्री ने कहा कि विभिन्न नगरों और शहरों में कीर्तन समागम आयोजित किए जा रहे हैं।

दीपक बाली ने बताया कि नई पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं से अवगत कराने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। चार नवंबर को जालंधर सहित पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में लाइट एंड साउंड शो आयोजित होंगे। इसके अलावा, 20 नवंबर को गुरदासपुर से नगर कीर्तन शुरू होगा, जो 21 नवंबर को जालंधर पहुंचेगा। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर भी मौजूद थे।

 

डीसी और सीपी ने समागम की तैयारियों का लिया जायजा

डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल और सीपी धनप्रीत कौर ने सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित समागमों की श्रृंखला के तहत चार नवंबर को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे लाइट एंड साउंड शो के लिए प्रवेश शुरू हो जाएगा और कोई भी बिना किसी पास के लाइट एंड साउंड शो में शामिल हो सकता है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265620

Share this Post