Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब पढ़ें पूरी खबर

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले एक गिरोह को बेनकाब किया है। थाना पांच की पुलिस ने गिरोह के चार ) सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इन लोगों ने एक युवती से आठ लाख रुपये से अधिक की ठगी की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इनको काबू कर लिया। पता लगाया जा रहा है कि ये अब तक कितने लोगों को ठग चुके हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामामंडी के रहने वाले परमिंदर सिंह गिल और नंगल शामा के रहने वाले मनप्रीत सिंह, भावना गिल उर्फ भूपिंदर कौर और तिलक राज के रूप में बताई है। बस्ती वनिशमंदा के रहने वाले डैनी ने शिकायत में बताया था कि इन आरोपितों ने उसे सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलवाने की बात कही 5 और बदले में पीड़िता से आठ लाख 43 हजार 650 रुपये ले लिए। बाद में न सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाई व न पैसे वापस किए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों के बैंक खाते सीज करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि ठगे पैसों की रिकवरी हो सके।

 

आरोपित महिला भावना लोगों को लालच देकर जाल में फंसाती थी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन आरोपितों ने एक गिरोह बनाकर लोगों को सरकारी नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठे। आरोपित महिला भावना गिल इस गिरोह का अहम हिस्सा थी, जो भोले- भाले युवाओं, खासकर महिलाओं को विश्वास में लेकर अपने जाल में फंसाती थी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि इसकी और परतें खुल सके।

 

दूसरे जिलों तक फैले गिरोह के तार, पुलिस कर रही है जांच

जांच अधिकारी एएसआइ बलविंदर कुमार ने बताया कि आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक उन्होंने कितने और लोगों को ठगा है। बताया जा रहा है कि गिरोह के तार दूसरे जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी नौकरी के नाम पर पैसे देने से पहले संबंधित विभाग से जानकारी अवश्य लें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264022

Share this Post