Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भार्गव कैंप लूट मामले में बड़ा खुलासा, नई सीसीटीवी फुटेज भी आई सामने, देखें Video

जालंधर के भार्गव कैंप में स्थित विजय ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीनों आरोपियों  कुशल, गगन और करण  को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी मुंबई भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें दबोच लिया। अब आरोपियों की एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

नई CCTV फुटेज से मिला सुराग
पुलिस को आरोपियों की एक नई सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें वे घटना को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में तीनों के पास एक बड़ा बैग भी देखा गया है। वीडियो में आरोपी आपस में बातचीत करते हुए और जल्द से जल्द भागने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस की स्पेशल टीमों ने की कार्रवाई
लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। चार दिन की जांच के बाद पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी अजमेर की ओर भागे हैं। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई और रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

खर्च कर चुके हैं लूटी हुई रकम
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने लूट की नगदी पहले ही खर्च कर दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी तब मिली जब उन्होंने कुछ गहनों को बेचने की कोशिश की। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने उनका ठिकाना ट्रेस किया।
हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया जा सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post